Tuesday, August 14, 2012

प्राकृतिक संरक्षण

प्राकृतिक संरक्षण

पशुओं से प्यार

भारत देश है,ज्ञानका,

भक्ति का,प्रकृति का,

प्राकृतिक सुरक्षा का,

धार्मिक आवरण

स्थल वृक्ष के नाम से,

वृक्षों की सुरक्षा.

राम भक्त के नाम से,

वानारोंकी सुरक्षा.

ईश्वर के वाहन के नाम से ,

पक्षियों की सुरक्षा,-पशुओं की सुरक्षा.

शिव का वाहन नंदी.

नन्दीश्वर.

विष्णु का वाहन,

गरुड़ .

दुर्गा का वाहन,

सिंह.

गणेश का वाहन मूषिक

कार्तिक का वाहन मयूर.

सबरीश का वाहन बाघ

शिव का आभूषण,

नाग सर्प.

भैरव का वाहन,

कुत्ता.

स्थल वृक्ष,

तो


आम ,इमली,वटवृक्ष,बिल्व,तुलसी,घास,

फूलों में कमल तो लक्ष्मी, सरस्वती,

का और फूलों की अर्चना,

फूल-पौधों का संरक्षण.

हिन्दू धर्म सिखाता,
प्राकृतिक संरक्षण.

पालतू जानवर

पालतू जानवर
दुधारू गाय -भैंस-बकरी,
वफाधारी रखवाला कुत्ता,

निडर सवारी घोडा,
मरू -भूमि का जहाज़ ऊँट,
शहतीर उठानेवाला हाथी,
सीखो उनसे निस्वार्थ जीवन.,
ये है हमारे पालतू साथी।।

हाथी

हाथी
खम्बों -सा पैरोंवाला
बड़ा-बड़ा आकारवाला,
बड़े-बड़े कानोंवाला,
हाथी देखो!!.हाथी देखो.!!
सूंड उसकी है बड़ी ,
देखो उसकी आँखें छोटी ,
देखो उनके भिन्न दाँत!
खाने के और दिखने के और!
ताकतवर हाथी देखो.!
बड़े -बड़े हाथी देखो.!!

Monday, August 13, 2012

बिल्ली


बिल्ली

पालतू बिल्ली देखो! बिल्ली देखो!

विविध रंगों की बिल्लियाँ देखो.

म्याऊँ -म्याऊँ बिल्ली देखो.!

बाघ की मौसी बिल्ली देखो!

घर-घर-का तंग चूहों से,

झपटकर    चूहा  पकड़ता

बिल्ली देखो.!बिल्ली देखो.!

दूध पीता बिल्ली देखो!!

कबरी बिल्ली देखो.!

मन में फूलों -मौज उडाओ.!

Saturday, August 11, 2012

कौआ


कौआ

काला  कौआ  देखो.
काव-काव कहता सुनो.
नाता-रिश्ता बुलाता देखो.
एकता का पाठ सिखाता देखो.
काला कौआ देखो!l
सीखो उससे ,मिलना-मिलाना.
सीखो उससे मिल-जुलकर रहना.

Friday, August 10, 2012

तितली


तितली

तितली देखो!
तितली देखो!

रंगबिरंग पंख देखो!

फूल फूल पर ,

मंडराना देखो!

पंख उसके फड-फडाना देखो!
तितली देखो! तितली देखो!


फूलों का रस चूसती,
मनहर तितली देखो.

चींटियाँ


 चींटियाँ

चींटियाँ देख! चींटियाँ देख!

लम्बी कतार देख; लम्बी कतार देख;

सीख उनसे आलसी भगाना.

सीख उनसे मेहनत करना.

सीख उनसे भावी केलिए बचत करना.

सीख उनसे मिलकर रहना.

चींटियाँ देख!  चींटियाँ देख!

मिलकर रहने में बनो नेक.